प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने को योग है आवश्यक: पानीपत उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को दिया संदेश

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने को योग है आवश्यक: पानीपत उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को दिया संदेश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 2 दिसंबर। जिला सचिवालय सभागार में आयुष विभाग द्वारा आयोजित योगा प्रशिक्षण शिविर प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि बदलते दौर में स्वस्थ रहना सिर्फ ज़रूरी नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यक्षमता के लिए अनिवार्य है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ अधिकारी ही जनता को प्रभावी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। डॉ. दहिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से योग शिविर में शामिल हों और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का भाग बनाएं। उन्होंने कहा कि योग मन को स्थिर करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और कार्य कुशलता में उल्लेखनीय सुधार लाता है। उन्होंने बताया कि यह योग प्रशिक्षण शिविर 8 दिसंबर तक जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में प्रतिदिन सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।योगा विषय विशेषज्ञ नीलिमा ने सत्र के दौरान विभिन्न योग प्रक्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने वाली वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। नीलिमा ने कहा कि तेज़ रफ्तार जीवनशैली में तनाव और मानसिक दबाव आम हो चुका है, ऐसे में योग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आंतरिक शांति, ऊर्जा और मानसिक सुदृढ़ता प्रदान करता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए योग विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि वे पूरे दिन मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए अवश्य निकाले, क्योंकि स्वस्थ शरीर और शांत मन के बिना कोई लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया