हज़ारों युवाओं के करियर को देगी नई उड़ान: 4 दिसम्बर को आर्य कॉलेज में मेगा रोजगार मेला

हज़ारों युवाओं के करियर को देगी नई उड़ान: 4 दिसम्बर को आर्य कॉलेज में मेगा रोजगार मेला

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 2 दिसम्बर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत आगामी 4 दिसम्बर को आर्य पी.जी. कॉलेज प्रांगण में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी और युवाओं को मौके पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएँगे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज का युवा प्रतिभा से परिपूर्ण है, और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उसे सही मंच उपलब्ध कराया जाए। यह मेला युवाओं के लिए नौकरी ही नहीं बल्कि उनके करियर की नई दिशा तय करने का अवसर है। लक्ष्य है कि कोई भी योग्य युवा बेरोजगार न रहे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने बताया कि मेले का विधिवत उद्घाटन हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेला बेरोजगार युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा, क्योंकि चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुंतजिर आलम ने बताया कि इस रोजगार मेले में 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मेले में कुल 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 10 स्टॉल स्वयं सहायता समूहों के और 50 स्टॉल कॉर्पोरेट कंपनियों के होंगे।

प्रशासन ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है, साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया