महिला उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान: 15 दिसम्बर तक भेजें आवेदन

महिला उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान: 15 दिसम्बर तक भेजें आवेदन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 2 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार सहित नौ विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार में 5 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में 1 लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार में 1-1 लाख रुपये तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार में 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।
इसके अलावा एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणी में 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। लक्ष्मी देवी ने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता अपना संपूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों का विवरण और संबंधित प्रमाणपत्र 15 दिसम्बर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पानीपत के कार्यालय में भेज सकते हैं। जिला स्तरीय रिकमेंडिंग कमेटी द्वारा संस्तुति के बाद ये आवेदन 5 जनवरी 2026 तक विभाग के मुख्यालय को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी और महिला उद्यमी श्रेणी में इच्छुक उम्मीदवार सीधे अपने संबंधित विभाग में पूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन भेज सकते हैं। संबंधित विभाग पुलिस वेरिफिकेशन के बाद केवल योग्य आवेदनों को 5 जनवरी 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग में भेजेंगे।

लक्ष्मी देवी ने बताया कि इन सभी पुरस्कारों हेतु योग्यता और विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया