प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जिला संवाददाता. महेश शुक्ला
प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में संग्रामगढ़ पुलिस ने हत्या का प्रयास, एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजेश कुमार तिवारी है, जो अस्थवां गांव का रहने वाला है।
क्या था मामला?
दिनांक 01.12.2025 को वादी के दरवाजे पर कूड़ा फेंके जाने को लेकर आरोपी ने वादी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग में वादी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ श्री मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार तिवारी को ग्राम बकोल प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
– नाम: राजेश कुमार तिवारी
– पिता का नाम: सुशील कुमार
– निवासी: अस्थवां, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़
– उम्र: करीब 55 वर्ष
बरामदगी
– 1 अदद तमंचा 315 बोर
– 1 अदद खोखा कारतूस
– 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर












