आयरलैंड को हराकर सीरीज किया अपने नाम

आयरलैंड को हराकर सीरीज किया अपने नाम

रिपोर्टर राज भूषण वर्मा

बांग्लादेश ने तीसरे टी 20 मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है।
इस जीत में सबसे बड़ा योग दान तंजीद हसन का रहा है।
तंजीद हसन ने इस मैच में 5 कैच पकड़े। और नाबाद 55 रन की पारी भी खेली है। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर ढेर हो गई जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। तंजीद इस दौरान किसी टी20 मैच में पूर्ण टेस्ट सदस्य की ओर से पांच कैच लेने वाले पहले क्रिकेटर बने। उन्होंने आयरलैंड के अंतिम पांच बल्लेबाजों से कैच पकड़े। इनमें से चार कैच उन्होंने लॉन्ग ऑन पर पकड़े। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सैफ हसन (19) और कप्तान लिटन दास (07) के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन तंजीद और परवेज हुसैन (नाबाद 33) ने तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। सैफ हसन ने 14 गेंद में 19 रन बनाए। तंजीद हसन ने 36 गेंद में 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। इमॉन 26 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

बांग्लादेश के लिए युवा लेग स्पिनर रिशाद हुसैन और अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने मात्र 11 रन दिए और इस प्रदर्शन के साथ ही वह T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी (157 विकेट) को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया