रात को बारात गया युवक, सुबह को मिला शव क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

रात को बारात गया युवक, सुबह को मिला शव क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़।आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा मेदनीगंज इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मां शीतला देवी धाम गेट के सामने स्थित एटीएल गेट नंबर एक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। इसके साथ ही आपको बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में किसी को पड़ा देखा, लेकिन यह समझकर आगे बढ़ गए कि शायद कोई नशे की हालत में लेटा हुआ है। किसी ने भी करीब जाकर सत्यापन करना जरूरी नहीं समझा। दोपहर बाद जब किसी व्यक्ति ने ध्यान दिया कि युवक काफी देर से उसी स्थिति में पड़ा है, तो उसने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसी बीच सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, हालांकि वह पूरी तरह डिस्चार्ज होने के कारण बंद था। फोन को चार्ज करने के बाद उस पर कॉल आने शुरू हुए, जिससे युवक की पहचान पंडितपुर, थाना रानीगंज के रहने वाले आकाश यादव पुत्र उदय राज यादव के रूप में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि आकाश यादव सोमवार की रात एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता न चलने पर सोमवार सुबह रानीगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान आपको बता दें कि दोपहर को कटरा मेदनीगंज इलाके में उसका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिससे परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस ने फौरन फोरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए और प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या बाहरी हमले के निशान होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

आगे आपको बताते चलें कि कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है—चाहे वह दुर्घटना हो, संदिग्ध मृत्यु हो या फिर कोई आपराधिक वजह। पुलिस के अनुसार, कॉल डिटेल और मोबाइलपुलिस के अनुसार, कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा की मदद से युवक की आखिरी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें आयरलैंड को हराकर सीरीज किया अपने नाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें