एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस कार्यालय पर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस कार्यालय पर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं प्रकरणों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचते हैं, जहां उनकी बात विस्तारपूर्वक सुनी जाती है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी स्वयं कई महत्वपूर्ण मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और संबंधित थानों, शाखाओं एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। शिकायतों के दर्ज होते ही उनका समयबद्ध समाधान कराने के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। एसएसपी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार दिखे। उन्होंने यह भी कहा है कि लंबित मामलों, महिला संबंधी प्रकरणों, भूमि विवाद और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों ने बताया कि पुलिस कार्यालय में उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी जा रही है, जिससे लोगों में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। समयबद्ध समाधान मिलने से पीड़ितों को राहत और निष्पक्ष न्याय दिलाने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।

जनपद में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन की यह कार्यप्रणाली सराहनीय मानी जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal