भयहरण नाथ धाम में 5 दिसंबर को वार्षिक अधिवेशन, जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं की होगी सहभागिता
जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में विश्व स्वयं सेवक दिवस पर गत वर्षो की भाँति वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा। अधिवेशन में धाम की प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम की वार्षिक कार्य योजना तय होगी।
धाम के महासचिव समाज शेखर के संयोजन में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में पदेन संरक्षक विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। सभी सभासद तथा क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि गण व पुलिस विभाग तथा राजस्व विभाग के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। सबके लिए खुला है मंदिर है यह हमारा ” के सिद्धांत पर सनातन धर्मावलंबियों को नई सदस्यता व पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण भी हो सकेगा। सदस्य व पदाधिकारी क्षेत्र व समाज की किसी सबसे महत्वपूर्ण विषय के समाधान पर भी जन सहयोग व लोक भागीदारी की व्यवहारिक योजना पर भी सम्यक विचार कर निर्णय लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें प्रभु से बढ़कर कोई और सुख सम्पदा नहीं -डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज













