एटा में भीषण सड़क हादसा: बाइक-ईको कार आमने-सामने टकराईं, एक युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल।

एटा में भीषण सड़क हादसा: बाइक-ईको कार आमने-सामने टकराईं, एक युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी गांव के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। असन गांव से फिरोजाबाद जा रहे तीन लोगों की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सनी कुशवाहा नामक युवक को गंभीर चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल पति सौरभ और उनकी पत्नी लक्ष्मी की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, तीनों लोग हाथरस में होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ, लक्ष्मी और सनी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें सनी की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal