किशनी में अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, महापरिनिर्वाण दिवस से पहले माहौल तनावपूर्ण

किशनी में अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, महापरिनिर्वाण दिवस से पहले माहौल तनावपूर्ण

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

किशनी (मैनपुरी)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस से ठीक पहले शरारती तत्वों द्वारा अम्बेडकर की प्रतिमा को छतिग्रस्त किए जाने की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। किशनी बस स्टैंड के समीप राजमार्ग किनारे लगी प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अड़ गए हैं। भीड़ बढ़ती देख हालात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महापरिनिर्वाण दिवस से पहले प्रतिमा को क्षति पहुँचाना समाज को भड़काने की कोशिश है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस शांति बनाए रखने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें