खेत में संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, परिवार ने जताई गोवंश हमले की आशंका।

खेत में संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, परिवार ने जताई गोवंश हमले की आशंका।

संवादाता अमन अहमद

एटा। निधौली कला थाना क्षेत्र के भटियार गांव में शनिवार सुबह एक किसान का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक किसान बीती देर शाम खेत पर पानी लगाने गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। सुबह जब परिजन उसे खोजते हुए खेत पहुंचे तो किसान का शव जमीन पर पड़ा मिला। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि खेत में गोवंश अक्सर पहुंच जाते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसान पर गोवंश ने हमला किया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal