जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन चलाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई”

“जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन चलाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई”

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी।
जस्ट डायल पर कोल्ड ड्रिंक सप्लाई के नाम पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का साइबर सेल पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, दो बाइक और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गिरोह जस्ट डायल पर फर्जी नंबरों के जरिए कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई का विज्ञापन डालता था। कॉल आने पर युवक एडवांस भुगतान के नाम पर लोगों से पैसे ठग लेते थे। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम ने तकनीकी निगरानी व सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की वारदातों में शामिल थे।

साइबर सेल की इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े बाकी लोगों और उनके नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें