“छेड़छाड़ से परेशान विवाहित महिला एसपी के दरबार में पहुँची, कार्रवाई की मांग”

“छेड़छाड़ से परेशान विवाहित महिला एसपी के दरबार में पहुँची, कार्रवाई की मांग”

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी।
थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान होकर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुँची। पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। बाहर निकलने पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर झगड़े पर उतर आता है। महिला ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत थाना कुरावली में भी की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार बढ़ते उत्पीड़न से परेशान होकर वह एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें