तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस में हड़कंप

तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस में हड़कंप

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

सोशल मीडिया पर एक युवक की तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल हुई तस्वीर में युवक अपने हाथ में तमंचा पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। मामला बिछवा थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव का बताया जा रहा है। फोटो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक अक्सर दबंगई करता है और अब हथियार के साथ उसके फोटो वायरल होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायरल फोटो की जानकारी मिलते ही बिछवा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने फोटो की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है, और यदि तस्वीर सही पाई गई तो आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal