इटवा ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
संवाददाता नवल किशोर मिश्रा
जनपद- सिद्धार्थनगर
बेसिक शिक्षा विभाग समेकित शिक्षा द्वारा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु उपकरण वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सांसद जगदंबिका पाल, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री शिवशरनप्पा जी एन के हाथों दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार उपरण वितरण किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 228 बच्चों को उपकरण दिए गए। मा सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल ने कहा ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। पहले इन्हें विकलांग कहा जाता था, हे दृष्टि से देखा जाता था, मगर जब से श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री मिले, इन्हें दिव्यांग का नाम देकर सम्मान किया गया। इनके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है।।तमाम योजनाएं भी इनके लिए संचालित कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इन उपकरण का कैसे संचालन करें, इसको भी समझाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि दिव्यांग बच्चों को सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाए।
बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण चिंहीकरण किया गया था, इनको आज उपकरण दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पुर्व प्रमुख मारकण्डेय पाण्डेय, शिव कुमार वर्मा, माधव यादव, राम नेवास उपाध्याय, रामतेज शुक्ल, सुनील पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, राकेश, मोना पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।












