लोकपाल समाज शेखर आज बरईपुर में… अगली चौपाल 13 दिसंबर को बिहरिया में।

लोकपाल समाज शेखर आज मांधाता ब्लाक के ग्राम पंचायत बरईपुर में13 दिसंबर को बिहार ब्लाक के बिहरिया में लगेगी लोकपाल की ग्राम चौपाल

जिला संवादाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़. लोकपाल मनरेगा समाज शेखर 11 दिसंबर को मांधाता ब्लाक के बरई पुर सहित आस पास के ग्रामों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे वहीं नर्सिंग कालेज में आयोजित ग्रामीण खेल कूद कार्यक्रम में भी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 13 दिसंबर को लोकपाल बिहार ब्लाक के बिहारिया ग्राम में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों, मजदूरों व आम नागरिको की समस्या सुनेंगे और समाधान करेंगे। लोकपाल ने आजीविका मिशन के मुख्य लेखाकार अभय सिंह के साथ ग्रामीण स्वरोजगार योजनाओ व अमृत फल आँवले के उत्पादो के स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक उपयोग की संभावनाओ पर पूर्व में तय कार्यो की प्रगति पर चर्चा की।

इस संबंध में जिला लोकपाल कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि लोकपाल समाज शेखर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 को प्रयागराज सीमा पर स्थित बिहार ब्लाक के बिहरिया गाँव मे आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही लोकपाल ग्राम का भ्रमण करके प्राकृतिक संसाधनों व किये गए विकास कार्यो का स्थलीय जायजा लेंगे। वहीं ग्राम पंचायत को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन करेंगे। लोकपाल आस पास के समीपवर्ती ग्रामों का भी आवश्यकतानुसार भ्रमण व निरीक्षण कर सकते है। उन्होंने बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी को सार्वजनिक स्थल पर मानक के अनुसार नियमानुसार सुव्यवस्था के साथ आयोजित हो। जिसमे ग्राम्य विकास विभाग के संबंधित सभी ग्राम व ब्लाक स्तरीय मनरेगा कर्मी व अधिकारी अवश्य प्रतिभाग करें। वहीं लोकपाल ने मजदूरों सहित समस्त ग्रामीणों को सूचित किये जाने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: भयहरण नाथ धाम क्षेत्र में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधा हेतु सामाजिक सत्याग्रह 14 दिसंबर को

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही