महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई, 37 मामलों पर हुई कार्रवाई
संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी – महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में गुरुवार को कुल 37 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें से अधिकांश मामलों में दोनों पक्षों को समझाने तथा परिवार को जोड़ने के प्रयास किए गए, जबकि एक पत्रावली को फॉलोअप में रखा गया।
परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने आपसी विवादों को सुलझाने तथा परिवारों को पुनः एकजुट करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की।
केंद्र के सदस्यों का कहना है कि उनका उद्देश्य आपसी संवाद बढ़ाकर पारिवारिक तनाव को कम करना और पति-पत्नी के रिश्तों को बचाने का प्रयास करना है।
ये भी पढ़ें स्वाति त्यागी ने पुलिस व वकीलों की भूमिका पर दिया प्रभावशाली संबोधन












