बरेली में खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

प्रेमी के लिए पत्नी बनी हत्यारिन: बरेली में रेखा ने प्रेमी पिंटू संग मिलकर की पति की हत्या, चार बच्चों का बसा था घर

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी के साथ मिलकर महिला रेखा ने अपने पति केहर सिंह की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे भी हैं। पति की हत्या के बाद रेखा कई घंटे तक नॉन स्टॉप बिलखती रही। लेकिन जब सच सामने आया तो पता चला कि फेरों के समय जन्म-जन्म का साथ निभाने का वचन देने वाली पत्नी ही कातिल निकली।

क्या हुआ उस रात…

13 अप्रैल की रात रेखा ने पहले अपने पति केहर सिंह को नशा देकर बेहोश किया। फिर उसने अपने प्रेमी पिंटू को बुलाया और उसके साथ मिलकर पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की भनक किसी को न लगे, इसलिए उन्होंने केहर सिंह के शव को रस्सी से कमरे में लटका दिया, ताकि ये आत्महत्या लगे। इसके बाद रेखा ने जोर-जोर से रोना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे लोगों को उस पर शक न हो।

महिला ने कबूल किया गुनाह…

मृतक के भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और रेखा व उसके प्रेमी पिंटू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें आत्महत्या से पहले युवक का वायरल वीडियो: पत्नी की बेवफाई बनी मौत की वजह

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की