एटा में बजरंगबली की प्रतिमा फिर खंडित, गांव में तनाव; दो संदिग्ध हिरासत में, FIR दर्ज।

एटा में बजरंगबली की प्रतिमा फिर खंडित, गांव में तनाव; दो संदिग्ध हिरासत में, FIR दर्ज।

संवादाता अमन अहमद।

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के पिलखतरा गांव में बजरंगबली की वर्षों पुरानी प्रतिमा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से इलाके में तनाव फैल गया। मंगलवार सुबह टूटी हुई प्रतिमा देख ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र होकर विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के पांच थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण प्रतिमा के पुनः स्थापना की शर्त पर शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। डॉग स्क्वॉड की निशानदेही पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गांव के बाहर स्थित यह बजरंगबली मंदिर करीब 40 वर्ष पुराना है और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था इससे जुड़ी है। इससे पहले रविवार देर रात भी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू कराई थी। इसके बावजूद दोबारा घटना होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने घटना पर चिंता जताई। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया