UP Board Result 2025: इस सप्ताह जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2025 को इस सप्ताह, यानी 21 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि यूपी बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स — [upresults.nic.in](http://upresults.nic.in) और [upmspresults.up.nic.in](http://upmspresults.up.nic.in) — पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग, टॉपर्स की वेरिफिकेशन और टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया के अलावा वेबसाइट पर फाइनल नंबर भी अपलोड कर दिए हैं. साथ ही रिजल्ट की तारीखों के ड्राफ्ट को बोर्ड अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है. अधिकारियों की ओर से सहमति मिलने के तुरंत बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. 15 दिनों में 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है. कॉपियों की चेकिंग CCTV कैमरे की निगरानी में हुई है. 19 मार्च से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी. जिसके लिए राज्य के 75 जिलों में कुल 261 कॉपी चेकिंग केंद्र बनाए गए थे. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 5 अप्रैल तक का समय था. हालांकि तीन दिन पहले ही कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है. यूपी बोर्ड में छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा होती है और इसी वजह से वहां कॉपियों की जांच के लिए 1,41,510 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2025)
UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें.
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें.
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
सब्मिट पर क्लिक करें.
फिर डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें MP: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक के साथ हैवानियत, तलवार से काटा प्राइवेट पार्ट












