बुलंदशहर गैंगरेप केस: 9 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ, 5 आरोपी दोषी करार

बुलंदशहर गैंगरेप केस: 9 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ, 5 आरोपी दोषी करार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में वर्ष 2016 में हाईवे पर मां–बेटी के साथ हुए दिल दहला देने वाले गैंगरेप मामले में आखिरकार 9 साल बाद न्याय की बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले में पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को 22 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। 29 जुलाई 2016 को नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा एक परिवार बुलंदशहर के पास हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने कार को रोकने के लिए सड़क पर भारी वस्तु फेंकी। कार रुकते ही लुटेरों ने परिवार को निशाना बनाया। आरोपी मां और उसकी 14 वर्षीय बेटी को जबरन पास के खेत में ले गए, जहां करीब ढाई घंटे तक पांचों ने बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना न सिर्फ अमानवीय थी, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली भी थी। पीड़िता नाबालिग उस समय पीरियड्स में थी। उसने यह बात आरोपियों को बताई भी, लेकिन इसके बावजूद दरिंदों ने उसकी एक न सुनी और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

दोषी करार दिए गए आरोपी

कोर्ट ने जुबेर उर्फ सुनील, साजिद, धर्मवीर और नरेश समेत कुल पांच आरोपियों को दोषी माना है। सजा पर फैसला 22 दिसंबर को सुनाया जाएगा।

देशभर में मचा था आक्रोश

यह मामला सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे थे। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद 19 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

न्याय की ओर एक कदम

करीब एक दशक तक चले कानूनी संघर्ष के बाद अब पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। यह फैसला न सिर्फ पीड़ितों के लिए राहत है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भरोसा बहाल करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें