नागरिक सुरक्षा वार्डनों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण गाजियाबाद में जारी
प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/नियंत्रक महोदय तथा
अपर जिलाधिकारी (नगर) / उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के निर्देशन में 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक प्रशिक्षण के तृतीय सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,
दिल्ली–हापुड़ बाईपास, एनएच-09, गाजियाबाद में संचालित हो रहा है।
दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सर्वप्रथम श्री गुलाम नबी, सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा
बचाव सेवा के अंतर्गत आने वाले कार्यों, बचाव प्रक्रियाओं, आवश्यक सावधानियों एवं अन्य बचाव प्रयोगों के परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इसके उपरांत श्री रविन्द्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर,
8वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ., गाजियाबाद द्वारा
बचाव दल की भूमिका एवं उपकरणों के प्रयोग,
भवनों के प्रकार, भवन ध्वस्त होने की परिस्थितियां,
ध्वस्त भवन का सर्वेक्षण, बचाव कार्य के चरण
तथा ध्वस्त भवन में प्रवेश के दौरान बरती जाने वाली
सावधानियों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में
श्री हर्ष वर्मा (डिवीजनल वार्डन, आरक्षित),
श्री दीपक अग्रवाल (डिवीजनल वार्डन, टाउन हॉल प्रखंड) एवं श्री तुषार शर्मा (आई.सी.ओ., टाउन हॉल)
सहित नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टाफ एवं वरिष्ठ वार्डनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
ये भी पढ़ें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर नवीन भवन लोकार्पण












