आज दिनाँक 23.12.2025 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना संग्रामगढ़ का निरीक्षण-

आज दिनाँक 23.12.2025 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना संग्रामगढ़ का निरीक्षण-

संवाददाता अमित शुक्ला

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना संग्रामगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के साथ-साथ मिशन शक्ति केंद्र, बैरक एवं मेस का भी गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने लंबित विवेचनाओं, वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी संचालन एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामगढ़ एवं उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार, त्वरित व प्रभावी पुलिसिंग तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश भी प्रदान किए।
संवाददाता अमित शुक्ला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें