सरायस्वामी में समाजसेवी पं. चक्रधारी पांडेय के नेतृत्व में 380 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण

सरायस्वामी में समाजसेवी पं. चक्रधारी पांडेय के नेतृत्व में 380 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण

जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय  प्रतापगढ़। सरायस्वामी ग्राम पंचायत में ठंड से बचाव के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार, 25 दिसंबर 2025 को समाजसेवी पं. चक्रधारी पांडेय के नेतृत्व में गरीब एवं असहाय ग्रामवासियों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान कुल 380 जरूरतमंद परिवारों को कंबल प्रदान किए गए।

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया। आयोजन पूर्णतः स्नेहपूर्ण एवं सेवा भावना से प्रेरित रहा।

इस अवसर पर अमित पांडेय एडवोकेट (हाईकोर्ट प्रयागराज), आशीष पांडेय, प्रशांत, सुशांत, यश, सुयश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें IIT रुड़की में देशभर के 25 प्रतिभागियों में शामिल हुए 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें