मधुबन–बापूधाम में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र देने हेतु 6 जनवरी को लगेगा विशेष शिविर

मधुबन–बापूधाम में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र देने हेतु 6 जनवरी को लगेगा विशेष शिविर

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) एक ओर हरनंदीपुरम आवासीय योजना के अंतर्गत आठ राजस्व ग्रामों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मधुबन–बापूधाम आवासीय योजना में कृषकों से किए गए अपने वायदों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहा है।

वर्ष 2004 में जीडीए द्वारा मधुबन–बापूधाम आवासीय योजना के लिए कुल 1374 एकड़ भूमि में से 800 एकड़ भूमि कृषकों से क्रय की गई थी। भूमि क्रय के दौरान प्राधिकरण ने कास्तकारों से 6.4 प्रतिशत विकसित भूखंड देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

इसी क्रम में 27 एवं 28 नवंबर 2025 को हिन्दी भवन में कृषकों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 762 विकसित भूखंडों का आवंटन किया गया। लॉटरी संपन्न होने के बाद कृषकों से जुड़ी सभी आपत्तियों व समस्याओं का समाधान भी कर लिया गया।

अब जीडीए द्वारा इन आवंटित भूखंडों के विशेष नंबर युक्त आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 6 जनवरी 2026 को मधुबन–बापूधाम स्थित जीडीए कार्यालय परिसर में विशेष शिविर लगाया जाएगा।

जीडीए के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने योजना से लाभान्वित सभी कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर अपना आवंटन पत्र प्राप्त करें।

  • आवंटन पत्र प्राप्त करने के लिए कृषकों को:
  • भूखंड आरक्षण पत्र की फोटो कॉपी
  • पहचान पत्र की फोटो कॉपी

शिविर में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करनी होगी।

ये भी पढ़ें सुल्तानपुर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, ADM व RTO ने दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें