शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरा, जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरा, जनजीवन प्रभावित

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि शिमला, मनाली और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंड प्रदेश के कई जिलों में महसूस की जा रही है। नए साल पर पश्चिमी यूपी में मथुरा समेत कई जिलों में हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आज सुबह लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी समेत प्रदेश के करीब 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण गोरखपुर समेत कई बड़े शहरों में 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 10 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानें तय समय से काफी देर से रवाना हुईं।

ठंड और कोहरे को देखते हुए गोरखपुर, कानपुर समेत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के 37 से अधिक जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बाराबंकी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गोरखपुर में 4.4°C, हरदोई में 4.5°C, अयोध्या में 5°C और सुल्तानपुर में 5.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह के समय धूप खिली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का यह दौर अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड की सलामी – अनुशासन, सुव्यवस्था एवं फिटनेस पर विशेष बल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की