गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे० रविंद्र गौड़ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर गोष्ठी के सम्बन्ध में पुलिस कार्यालय पर बैठक की।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे० रविंद्र गौड़ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर गोष्ठी के सम्बन्ध में पुलिस कार्यालय पर बैठक की।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में दिनांक 06.01.2026 को अपराध नियंत्रण एवं वर्ष 2026 की कार्ययोजना के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे। गोष्ठी में वर्ष 2026 की प्राथमिकताओं के सन्दर्भित निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया-

अभियोगों की विवेचना निस्तारण की कार्यवाही।

ऑपरेशन कन्विक्शन हेतु अपराध एवं अपराधियों का चिह्नीकरण एवं प्रभावी पैरवी। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचनाओं का निस्तारण। महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु तैयार की गई कार्ययोजनाएँ। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशाखोरी के विरुद्ध अभियान।

अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान।

सम्पत्ति एवं शरीर सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना ।अपराध नियंत्रण हेतु पूर्व से प्रचलित बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाए जाने के सम्बन्ध में। CCMS/CEMS/IMS PORTAL पर समस्त प्रकार की फीडिंग समय से किया जाना

आधारभूत संरचना का विकास।

वर्ष 2025 में प्रारम्भ किये गये नवाचार, सिटीजन चार्टर, बीट प्रणाली, वादी संवाद दिवस का आयोजन, जनसुनवाई प्रणाली, शिष्टाचार संवाद नीति, थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन उपनिरीक्षकगण को दिये जाने वाले टास्क, फीडबैक सैल आदि की कार्यवाही के सम्बन्ध में। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में आगामी पर्व मकर संक्रान्ति, गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। इस गोष्ठी के माध्यम से वर्ष 2026 की कार्ययोजना को स्पष्ट रूप से अधीनस्थ अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

गोष्ठी में अपराध नियंत्रण की रणनीतियों, जनसहभागिता, साइबर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें