रमईपुर दिशनी में खेल और उत्साह का संगम जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन प्रवीण सिंह ‘मुन्ना’ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

रमईपुर दिशनी में खेल और उत्साह का संगम
जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन प्रवीण सिंह ‘मुन्ना’ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी।

पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशनी गांव में आयोजित जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां दिन खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा। प्रतियोगिता में उस समय खास रंग देखने को मिला जब क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं गजरिया गांव निवासी प्रवीण सिंह ‘मुन्ना’ मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन स्थल पर पहुंचे। मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह मुन्ना ने फीता काटकर मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशा, भटकाव और नकारात्मकता से दूर रखती हैं तथा समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करती हैं। खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु प्रवीण सिंह मुन्ना द्वारा आयोजन समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति सहित उपस्थित ग्रामीणों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यम धर दुबे सहित अंकित मिश्रा, विवेक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद, पट्टी ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्रधर दुबे ‘छोटे’, पंकज श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी, संतोष जायसवाल उर्फ टोनी जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, रोहित मिश्रा,पूर्व प्रधान राम पांडेय, राकेश तिवारी ,समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में लगातार उत्साह बना हुआ है और ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया