प्रशासन द्वारा 13.5 हेक्टेयर जमीन को ध्वस्त कर मुक्त कराया गया

श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी ने डूब क्षेत्र एवं अन्य स्थानो पर काटी जा रही अवैध लोनी क्षेत्र के ग्राम मीरपुर हिन्दू एवं ग्राम बदरपुर मे यमुना नदी के कालोनियों को प्रशासन द्वारा 13.5 हेक्टेयर जमीन को ध्वस्त कर मुक्त कराया गया

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर तहसील लोनी क्षेत्र में अवैध कालोनियो का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा: श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी] {अवैध कालोनी काटे जाने का प्रयास किया जाने पर सम्बंधित के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही: श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी}

गाजियाबाद। (श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, जिलाधिकारी गाजियाबाद )के आदेशो के क्रम में श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश औद्योगिक राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा पुलिस टीम के साथ तहसील लोनी क्षेत्र के ग्राम मीरपुर हिन्दू एवं ग्राम बदरपुर मे यमुना नदी के डूब क्षेत्र एवं अन्य स्थानो पर अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान लगभग 13.5 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान डॉ० अरूण कुमार अग्रवाल तहसीलदार लोनी, श्री लीलू सिंह नायब तहसीलदार लोनी, अवर अभियंता एवं सुपरवाईजर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश औद्योगिक राज्य विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे। 

इस दौरान श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील लोनी क्षेत्र में अवैध कालोनियो का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा।

भविष्य में किसी भी कालोनाईजर द्वारा अवैध कालोनी काटे जाने का प्रयास किया जाता है तो कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ये भी पढ़ें होटल मयूर के संस्थापक व पी डब्लू डी से सेवानिवृत्त दिवंगत बाबूलाल यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें