जिलाधिकारी जनता दरबार में सभी के साथ हो सम्मान व प्रेमपूर्वक व्यवहार, सभी को मिलें न्याय: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर



गाजियाबाद।आज दिनांक 9/1/2026 (कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़)द्वार जनसुनवाई की गयी।जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा।जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति शंकर लाल निवासी काशीराम प्रताप विहार। रोजगार हेतु खोखा लगाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से कुछ दिन पूर्व मदद गुहार लगायी थी जिससे कि वह स्वावलम्बी बन सके, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उसकी मदद की गयी। आज दिव्यांग व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्ति किया और आगे उसे कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया। जिलाधिकारी महोदय ने उसे एक पत्र जारी करवाने हेतु स्टाप को निर्देशित किया और अपना नम्बर देते हुए समस्या होने पर सम्पर्क करने के लिए कहा।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












