रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ऑफिसर्स लाउंज में श्री असीम अरुण, मा० राज्य मंत्री (स्व0प्र0), समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 एवं श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी।

रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ऑफिसर्स लाउंज में श्री असीम अरुण, मा० राज्य मंत्री (स्व0प्र0), समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 एवं श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 09.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ऑफिसर्स लाउंज में श्री असीम अरुण, मा० राज्य मंत्री (स्व0प्र0), समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 एवं श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनना, उनके अनुभवों से लाभ उठाना तथा उनके सुझावों के आधार पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार करना था।गोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को उठाया गया जिसमे चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान कराये जाने की मांग की गई। साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सामुदायिक पुलिसिंग से जुडे अपने अनुभव साझा किए, जिससे विभाग को नई रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी।माननीय राज्य मंत्री महोदय एवं पुलिस आयुक्त महोदय ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की पेंशन एवं कल्याण योजनाओं के तहत इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चिकित्सा बिलों के भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने का आश्वासन दिया गया तथा बताया गया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्य सूचीबद्व अस्पतालो मे कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। माननीय राज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गोष्ठी के दौरान माननीय राज्य मंत्री महोदय द्वारा (Active Aging) पर जोर दिया गया तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को सक्रिय रहने तथा पुलिस विभाग में योगदान देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि अनुभव साझा करने का नया अवसर है। सेवानिवृत्त सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि वे सामुदायिक पुलिसिंग में सहयोग कर सकते हैं व अपराध रोकथाम की रणनीतियों पर सलाह दे सकते हैं ताकि आपका योगदान समाज की सुरक्षा में निरंतर बना रहे। माननीय राज्यमंत्री महोदय द्वारा सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप पुलिस विभाग के अभिन्न अंग हैं। पुलिस विभाग की मजबूती उसके सेवानिवृत्त सदस्यों के अनुभवों पर निर्भर करती है। आप सभी ने वर्षों तक समाज की सेवा की है। आपके सुझाव पुलिस की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाएंगे ।गोष्ठी मे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 100 से अधिक राजपत्रित अधिकारी सम्मिलित हुये। गोष्ठी मे श्री केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, श्री धवल जायसवाल पुलिस उपायुक्त नगर, श्री निमिष पाटील पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिण्डन उपस्थित रहे।यह आयोजन पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण एवं उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह गोष्ठी पुलिस विभाग की एकता एवं कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें