दिनांक-09-जनवरी-2026प्रवर्तन जोन-02 मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 66 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला को प्राधिकरण का पीला पंजा बुलडोजर

दिनांक-09-जनवरी-2026प्रवर्तन जोन-02 मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 66 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला को प्राधिकरण का पीला पंजा बुलडोजर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

जीडीए उपाध्यक्ष महोदय के द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 09.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री रविन्द द्वारा खसरा सं0-20, ग्राम-बसन्तपुर सैंतली, नवीपुर बम्बा, दुहाई, गाजियाबाद में लगभग 20000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में, श्री शिवांक शर्मा व जितेन्द्र दत्त शर्मा द्वारा खसरा संख्या-629, 630, 631 व 632, ग्राम-शाहपुर निज मोरटा, गाजियाबाद पर लगभग 26000 वर्ग मी0 में, श्री दिनेश त्यागी पुत्र श्री कुवंरपाल, श्री प्रवीण त्यागी द्वारा खसरा संख्या-622, ग्राम-शाहपुर निज मोरटा, गाजियाबाद पर लगभग 10000 वर्ग मी0 में एवं श्री योगेश शर्मा, श्री मोहित त्यागी एवं श्री अनुज त्यागी द्वारा खसरा संख्या-486, ग्राम-शाहपुर निज मोरटा, गाजियाबाद पर लगभग 10000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में रोड चिन्हांकन के लिए मिट्टी भराई व ईट चिनाई का कार्य किया जा रहा है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। बताये गये नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर सहायक अभियन्तागण प्रवर्तन जोन-02 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा।

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्तागण, अवर अभियन्ता, सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल एवं प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें