बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह का एटा दौरा: विकसित भारत संकल्प और ‘जी राम जी’ योजना पर रहा विशेष फोकस

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह का एटा दौरा: विकसित भारत संकल्प और ‘जी राम जी’ योजना पर रहा विशेष फोकस

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 09 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय संदीप सिंह जी शनिवार को जनपद एटा के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं—विकसित भारत संकल्प तथा नवीन ‘जी राम जी’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना—की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिला प्रशासनिक समन्वय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री संदीप सिंह का दौरा कार्यक्रम शुक्रवार 9 जनवरी से प्रारंभ हुआ। वे दोपहर 1 बजे लखनऊ स्थित 2 माल एवेन्यू से प्रस्थान कर शाम 6 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जनपद अलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस/निजी आवास पर रात्रि विश्राम किया। शनिवार 10 जनवरी को मंत्री जी प्रातः 12 बजे अलीगढ़ से हाथरस मार्ग होते हुए रवाना हुए और दोपहर 1 बजे एटा कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने ‘जी राम जी’ योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया। प्रेस वार्ता के उपरांत दोपहर 1:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री जी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री जी दोपहर 2 बजे स्टाफ कार से प्रस्थान कर 2:15 बजे एटा सदर विधायक माननीय वीरेन्द्र सिंह लोधी जी के आवास (37, अरुणा नगर, एटा) पहुंचे, जहां लगभग 30 मिनट तक शिष्टाचार भेंट एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई।
इसके पश्चात मंत्री संदीप सिंह दोपहर 2:45 बजे एटा से प्रस्थान कर शाम 3:45 बजे हाथरस मार्ग से पुनः अलीगढ़ लौट गए।
नोट के अनुसार, आगे का कार्यक्रम मंत्री जी के निर्देशानुसार बाद में जारी किया जाएगा।

माननीय राज्य मंत्री का यह दौरा जनपद में बेसिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें