पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी अन्तू के नेतृत्व में रानीगंज पुलिस टीम द्वारा स्वामी कारपात्री इंटर कॉलेज, रानीगंज में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात के आवश्यक नियमों, सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित पैदल चलने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट के प्रयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले दुष्परिणामों तथा ट्रैफिक सिग्नल व रोड साइन की महत्ता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी सहायक है। छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करें तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal