पभोषा मेले की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर प्रशासन सतर्क

पभोषा मेले की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर प्रशासन सतर्क

यमुना स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान. कौशाम्बी। आगामी पभोषा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.01.2026 को क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर द्वारा थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा तथा मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ पभोषा मेला स्थल एवं यमुना नदी स्नान घाट का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

यमुना नदी स्नान घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहरे जल क्षेत्र को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी संकेतक लगाए जाने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

क्षेत्राधिकारी श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। वहीं उपजिलाधिकारी मंझनपुर ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ रखने तथा आमजन की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

मेला आयोजन समिति द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण उपरांत उपस्थित अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें