उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बीमारी के चलते हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद:। फतेहगढ़ में नियुक्त उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (वर्तमान तैनाती—पुलिस लाइन फतेहगढ़) का सोमवार को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मंगलवार को दिवंगत उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित पुलिस अधिकारी थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सहकर्मी उपस्थित रहे। सभी की आंखें नम थीं और वातावरण गमगीन बना रहा।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ने दिवंगत अधिकारी के प्रति पुलिस विभाग की श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

ये भी पढ़ें पभोषा मेले की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर प्रशासन सतर्क

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया