जिलामथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस एंव स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास के अभियोग में बांछित 2 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,

जिलामथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस एंव स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास के अभियोग में बांछित 2 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गोवर्धन मथुरा

थाना गोवर्धन पुलिस एंव स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास के अभियोग में बांछित 2 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, कब्जे से दो तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद । थाना गोवर्धन पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना गोवर्धन पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2025 धारा 109(1)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्तगण

1. समसुद्दीन उर्फ भोला पुत्र निजाम निवासी अगरियाला थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष

2. नीरज पुत्र गंगा सिंह निवासी अगरियाला थाना शेरगढ़

जनपद मथुरा उम्म्र 20 वर्ष को जतीपुरा से कच्चा ई रिक्शा मार्ग की तरफ से गोवर्धन की तरफ मुठभेड़ में 02 तमंचा, 03 जिंदा कारतूर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजिकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

थाना गोवर्धन पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2025 धारा 109 (1)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने पर पूछताछ में बताया कि गणेश पहलवान की अपने पड़ोसी दुकानदार अन्नू तिवारी के साथ रंजिश चल रही थी। घटना से दो दिन पहले नारायत्त उर्फ आरव निवासी आदम पुर थाना शेरगढ जिला मथुरा ने समसुद्दीन व नीरज तथा देवो को अन्नू तिवारी से अरियाला में खेतों पर मुलाकात करायी और वहां पर नारायन्न उर्फ आरव निवासी आदमपुर के माध्यम से 02 लाख रुपये में गणेश पहलवान को मारने की सुपारी दी गयी थी जिसमें से उसी दिन पांच पांच हजार रुपये हम लोगों को दे दिये गये थे बाकी पैसा काम होने के बाद देने की बात हुई थी। दिनांक 04/05.01.2026 को समसुद्दीन व नीरज तथा देवो गाड़ी मारुती स्विफ्ट डिजायर सं० UP85ET4852 जो देवों उर्फ देवेन्द्र की है उससे सौंख अड्डा गोवर्धन आये। वहां पर अन्नू तिवारी मिले उन्होनें हम तीनों को एक मोटर साईकिल उपलब्ध करायी और वहां से हम तीनों को दानघाटी के पास गणेश पहलवान की पहचान करायी और उसके बाद उसके घर तक का रास्ता दिखाया और उसके बाद अन्नू तिवारी वहां से चला गया फिर हम लोग गणेश पहलवान के पीछे पीछे लग गये। जैसे ही वह परिक्रमा मार्ग मानसी गंगा रोड़ से अपने घर की गली में चले ही थे तभी हम लोगों ने अपने असलाहों से गणेश पहलवान के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। तभी गणेश पहलवान चिल्लाये तो हम लोग वहां से भाग पड़े और योजना के मुताबिक वापस सौंख अड्‌डे पर आकर अन्नू तिवारी को मोटर साईकिल सौंप दी और देवों उर्फ देवेन्द्र की कार से वापस अपने घर चले गये। अन्नू तिवारी उर्फ अनुराग और आरव उर्फ नारायण का बार बार प्रेशर आ रहा था कि सुपारी भी ले ली है और काम भी पूरा नहीं किया इसीलिए दिनांक 13.01.2026 को नीरज तथा समसुद्दीन फिर से गणेश पहलवान को मारने आये थे तभी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाहों / मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –

1. समसुद्दीन उर्फ भोला पुत्र निजाम निवासी अगरियाला थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष।

2. नीरज पुत्र गंगा सिंह निवासी अगरियाला थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र 20 वर्ष।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण –

1. 02 तमंचा 315 बोर ।

2. 03 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

3. 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

4. घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल स्पलेन्डर।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–

बजे । स्थान-जतीपुरा से कच्चा ई रिक्शा मार्ग की तरफ से गोवर्धन की तरफ, दिनांक 13.01.2026, समय 23.58

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0 11/2025 धारा 109 (1)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता थाना गोवर्धन, मथुरा।

2. मु0अ0सं0 22/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन, मथुरा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
2. उ0नि0 हरेन्द्र मलिक थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।

3. उ0नि0 मोहनलाल थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
4. उ0नि0 गौरव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
5. है0का0 1095 हरिजिन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा।
6. है0का0 1539 दुर्विजय सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा।
7. है0का0 398 अखिल प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा।
8. का0 2001 रमन चौधरी स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
9. का0 2952 योगेश कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा।
10. का0 64 आशुतोष स्वाट टीम जनपद मथुरा।
11. का0 1549 सुनील कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा।
12. का0 1009 अरविन्द कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
13. का0 2161 राहुल कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
14. का0 3066 प्रीत कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
15. का0 3067 राहुल बाल्यान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
16. का0 1995 रिंकू चौधरी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
17. का0 1816 गौरव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया