सरकारी कीमती जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा, बाघराय के धनवासा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, स्थानीय पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप

सरकारी कीमती जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा, बाघराय के धनवासा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, स्थानीय पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप

दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा प्रतापगढ़।बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा गाँव में एक सरकारी तालाब की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित बंशीलाल सरोज का आरोप है कि गाटा संख्या 643 ग पर पप्पू पुत्र भाई लाल, राम आसरे पुत्र सितलू, और छोटेलाल पुत्र सितलू आदि लोगों के द्वारा उक्त तालाब पर दबंगई से कब्जा किया जा रहा है। दबंगों द्वारा उस पर पक्का निर्माण किया जा रहा है, मकान निर्माण किया जा रहा है, बाथरूम, लाइटिंग आदि बनाया जा रहा है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की निजी लालच के कारण सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है। पुलिस मौके पर जाती है और काम रुकवाती है, लेकिन जैसे ही पुलिस आती है, दबंगों द्वारा फिर से कब्जा कर लिया जाता है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से ही दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।इस मामले में एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने जांच की है। लेखपाल ने स्पष्ट रिपोर्ट में कहा है कि बंशीलाल सरोज द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच की गई । जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 6437/1, क्षेत्रफल 0.0820 हेक्टेयर तालाब के खाते में है और विपक्षी छोटेलाल आदि द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। राजस्व टीम और पुलिस द्वारा मौके पर जाकर काम बंद करवाया गया था, लेकिन फिर से दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और उनके संरक्षण में ही दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कुंडा से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि अवैध कब्जे को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें मौनी अमावस्या से पूर्व संगम पर आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक सकी कदम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें