मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने चार्ज लेते ही किया पैदल गस्त
बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह चार्ज लेते शुक्रवार शाम को पैदल ही गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें।
उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है।
पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है.
वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है।
गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी।
आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक अहमद हुसैन सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें फर्रुखाबाद: तटबंध बनने से लाखों लोगों की जीवन रेखा साबित होगा :- अध्यक्ष भईयन मिश्रा













