ए आर टी ओ ने ओवर लोड पिकअप वाहन को किया सीज,
दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़: ए आर टी ओ दिलीप गुप्ता ने बाघराय थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बिहार बाजार की तरफ से गुजर रही ओवरलोड पिकअप वाहन (up 70 PT 1497) को सीज कर दिया।बता दें कि यह कार्रवाई ओवर लोडिंग के नियमों के उल्लंघन पर की गई है।वाहन चालक छतरपुर शिवगढ़ प्रयागराज निवासी अनिल कुमार है, ए आर टी ओ द्वारा सीजिंग की कार्रवाई के उपरांत वाहन स्वामी ने चालक के माध्यम से वाहन को छुड़ाने के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने जुर्माने की निर्धारित राशि जमाकर वाहन छुड़ाने की बात कही।ज्ञात हो कि ए आर टी ओ दिलीप गुप्ता ने चालक की मौजूदगी में बिहार हीरागंज मोड़ पर स्थित धर्मकांटे पर तौल कराने के उपरांत वाहन को सीज किया गया।
ये भी पढ़ें डीएम मेधा रूपम ने तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर सुनी शिकायतें












