माघ मेला मार्ग पर खाकी हाई-अलर्ट! एसपी अनूप सिंह ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्जन का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद

माघ मेला मार्ग पर खाकी हाई-अलर्ट! एसपी अनूप सिंह ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्जन का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। माघ मेला के पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लखनऊ बाईपास–भिटौरा रोड पर लगाई गई महत्वपूर्ण डायवर्जन ड्यूटी का स्वयं औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रयागराज की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के सुचारू संचालन तथा जाम की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने विशेष फोकस किया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मौनी अमावस्या सहित प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। यातायात डायवर्जन, रूट मैनेजमेंट और त्वरित रिस्पॉन्स टीम हर समय अलर्ट मोड में रहे।

एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि “माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का महासंगम है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी आस्था की डुबकी लगा सके। इस पवित्र दायित्व के निर्वहन में पुलिस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।” निरीक्षण के दौरान एसपी की सक्रियता से पुलिस बल में भी अतिरिक्त उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें