देशभक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुई 12वीं वाहिनी पीएसी, सेनानायक मनोज अवस्थी व एसपी अनूप सिंह की मौजूदगी में धूमधाम से मना 56वां स्थापना दिवस

देशभक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुई 12वीं वाहिनी पीएसी, सेनानायक मनोज अवस्थी व एसपी अनूप सिंह की मौजूदगी में धूमधाम से मना 56वां स्थापना दिवस

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

कार्यालय संवाददाता, फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर का 56वां स्थापना दिवस शनिवार को पूरे हर्षोल्लास, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहिनी परिसर देशभक्ति, उत्साह और परंपराओं की जीवंत तस्वीर बनकर उभरा।

कार्यक्रम की शुरुआत सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (आईपीएस) द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्द पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शस्त्र पूजन के साथ की गई। सेनानायक महोदय ने समस्त पीएसी परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उपस्थित अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात वाहिनी पुलिस मॉडर्न स्कूल ग्राउंड में आयोजित विशाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप सिंह एवं सेनानायक महोदय द्वारा फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न विभागीय व रचनात्मक स्टॉलों का निरीक्षण किया। बेस्ट स्टॉल का पुरस्कार ‘ई’ दल को मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों ने तालियों से सराहा। वहीं आकाशवाणी लखनऊ केंद्र से पधारीं वंदना गुप्ता एवं सहायक शिवरपाल पीसी आनंद मौर्य की प्रस्तुतियां सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण रहीं।

अंत में परेड ग्राउंड पर स्पून रेस, मटका रेस और मेढक दौड़ जैसी रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सेनानायक महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिवरपाल, विजय कुमार चौधरी, सीसी नीरज कुमार, आरटीसी प्रभारी सीसी रविंद्र प्रसाद सिंह, सीसी महितोष कुमार, सीसी दिनेश कुमार पांडेय, सीसी मुकेश सिंह सहित वाहिनी मुख्यालय व आरटीसी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न दलों के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह ने एक बार फिर 12वीं वाहिनी पीएसी की अनुशासन, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की मजबूत पहचान को सशक्त रूप से सामने रखा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें