युवा नेतृत्व की नई उम्मीद बने आशीष कुमार पाण्डेय, पट्टी द्वितीय में तेज हुई सियासी हलचल

युवा नेतृत्व की नई उम्मीद बने आशीष कुमार पाण्डेय, पट्टी द्वितीय में तेज हुई सियासी हलचल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पट्टी द्वितीय क्षेत्र से आशीष कुमार पाण्डेय उर्फ सुशील कुमार पाण्डेय के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं इन दिनों पूरे क्षेत्र में जोरों पर हैं। ग्राम नारंगपुर, पोस्ट बेला रामपुर, तहसील पट्टी निवासी आशीष कुमार पाण्डेय एक ऐसे युवा प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं, जिनकी स्वीकार्यता बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक समान रूप से देखने को मिल रही है।मिलनसार स्वभाव, सहज व्यवहार और हर वर्ग के साथ खड़े रहने की पहचान ने उन्हें क्षेत्र में खास बना दिया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आशीष कुमार पाण्डेय केवल चुनावी समय में ही नहीं, बल्कि हमेशा लोगों के सुख-दुख, सामाजिक कार्यक्रमों और जरूरत के समय सक्रिय रूप से साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें एक “हर दिल अज़ीज़” चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

पट्टी द्वितीय में उनके संभावित प्रत्याशी बनने से पट्टी विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। चाय की दुकानों से लेकर चौपालों तक, हर जगह उनके नाम की चर्चा हो रही है। युवा वर्ग उन्हें अपने भविष्य की आवाज़ मान रहा है, वहीं बुजुर्गों का कहना है कि आशीष कुमार पाण्डेय परंपरा और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि आशीष कुमार पाण्डेय चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो पट्टी द्वितीय का चुनाव काफी दिलचस्प और निर्णायक हो सकता है। साफ तौर पर कहा जा सकता है कि उनकी एंट्री ने इस क्षेत्र में चुनावी माहौल को गरमा दिया है और मुकाबले को नया मोड़ दे दिया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के 7214 शहरी गरीब परिवारों को मिली अपने पक्के घर की पहली सौगात

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की