थाना निवाडी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना निवाडी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 22.12.2025 को थाना निवाडी पर वादिया की तहरीर के अनुसार अभियुक्त आमिल उर्फ आमिर द्वारा वादिया की पुत्री के साथ गलत काम करना तथा वादिया के देवर के पुत्र द्वारा विरोध करने पर अभियुक्तगण आमिल उर्फ आमिर, दोषू पुत्र नवाब अली, मंजूर पुत्र नन्ने, आमिर पुत्र ताहिर के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बन्ध में तत्काल धारा-74/76/115(2)/333/351 (3) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 21.01.2026 को थाना निवाडी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त आमिल उर्फ आमिर पुत्र भूरे उर्फ अनीश निवासी ग्राम खिन्दौडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद आयु करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पीडिता के बयानों के आधार पर उपरोक्त अभियोग धारा 65 (1)/74/76/115(2)/333/351(3) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत विवेचनाधीन है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि पीडिता से मेरी जान पहचान थी। मैने मौका पाकर पीडिता के घर जाकर उसके साथ गलत काम किया था। इसी बात को लेकर पीडिता के परिवारजनो से हमारा झगडा भी हो गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

आमिल उर्फ आमिर पुत्र भूरे उर्फ अनीश निवासी ग्राम खिन्दौडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद आयु करीब 19 वर्ष आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग- अभियुक्त के विरुद्ध थाना निवाडी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना निवाडी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया