दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर जारी किया व्हाट्सएप पर भेजे एप्लीकेशन,दिव्यांग को मिलेगी मदद-अंशुल चौहान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद
गाजियाबाद।ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जनपद गाजियाबाद अंशुल चौहान ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिस दिव्यांगजन को मोटराईज़्ड ट्राइसाइकिल,मोटराईज़्ड व्हीलचेयर,आधुनिक कृत्रिम हाथ पैर व अन्य किसी दिव्यांग उपकरण जैसे व्हील चेयर,कान की मशीन,स्मार्ट केन,व्हीलचेयर,कैलिपर, स्मार्टफ़ोन,टेबलेट,ब्रेल किट,डेजी प्लेयर इत्यादि की आवश्यकता है तो वह भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर एप्लीकेशन भेज दे। इसके अलावा पाँच साल से कम उम्र के मूक बधिर बच्चे जिनका पाँच लाख रुपए की निःशुल्क धनराशि वाला ऑपरेशन हो जाता है, शादी के बाद दिव्यांग को अनुदान राशि प्रदान की जाती है, दिव्यांग लोन,दिव्यांग खिलाड़ी को अनुदान,मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चो की गोद प्रक्रिया,दिव्यांग पुरस्कार,बस पास,रेल पास,डीएल,टोल टैक्स छूट, इत्यादि की सुविधा के लिए भी व्हाट्सएप पर एप्लीकेशन भेजे। इसके अलावा किसी दिव्यांग को पेंशन, रोज़गार,चिकित्सा,शिक्षा,राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड,मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत दिव्यांग आवासइत्यादि की आवश्यकता है तो वह भी एप्लीकेशन भेजे।
अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि समय समय पर सीएसआर फंड के माध्यम से भी दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाता रहा है,अत दिव्यांग भाई बहन या तो व्हाट्सएप नंबर पर या विकास भवन गाजियाबाद में कमरा संख्या 131,132 या 133 में अपनी एप्लिकेशन जमा करा दें,जैसे हो योजनाओं में कोई कैंप या शिविर लगेगा,तब दिव्यांगजन को बुलाकर लाभ दिया जायेगा












