मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना महेशगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक 

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना महेशगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक 

संवाददाता अमित शुक्ला

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकरके निर्देशन में आज मिशन शक्ति टीम, थाना महेशगंज, के हीरागंज बाजार में जनपद प्रतापगढ़ द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से वूमेन पावर लाइन — 1090

महिला हेल्पलाइन — 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन — 1076

पुलिस हेल्पलाइन — 112

चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098

स्वास्थ्य सेवा — 102 / 108

साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930

इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद कर आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया गया।साथ ही थाना महेशगंज पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति/थाना का सीयूजी नंबर 9454404117 की जानकारी भी दी गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना रहा।

ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1, जीटा-2 और डेल्टा-3 में सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal