ग्रामीण अंचल के स्ववित्त पोषित कॉलेज गाँव के युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं-शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी हर्षोल्लास के वातावरण में समारोह पूर्वक मीरा देवी इण्टर कॉलेज का मनाया गया वार्षिकोत्सव
दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़।ग्रामीण अंचल के युवाओं के भविष्य को संवारने में स्ववित्त पोषित स्कूल/कॉलेजों की अहम भूमिका है।उक्त विचार शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने मीरा देवी इण्टर कॉलेज देवरपट्टी(लोदीपुर) बिहार के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र/छात्राओं के बीच व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि देश,समाज एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने में स्ववित्त पोषित स्कूल/कॉलेजों और शिक्षक/शिक्षिकाओं का विशिष्ट योगदान रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा,विशिष्ट अतिथि संजय पाण्डेय(पीसीएस) प्रयागराज मौजूद रहे।थानाध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कॉलेज के छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तिवारी ने प्रदेश के सभी स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को अनुदान देने के विषय को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के लिए ज्ञापन दिया।विकास खण्ड बिहार क्षेत्र के अन्तर्गत मीरा देवी इण्टर कॉलेज लोदीपुर,आर.के.कॉन्वेंट स्कूल बिहार,न्यू प्रयागराज पब्लिक स्कूल बिहार,आदर्श पब्लिक स्कूल देवरपट्टी बिहार शिक्षण संस्थाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व ज्ञान,कला,संस्कार एवं विवेक की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा कर छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की गई।कॉलेज प्रबंधक समिति एवं सभी शिक्षकों ने कॉलेज संस्थापक स्वर्गीय पण्डित रामकृष्ण त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके पश्चात कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम,राष्ट्रीय गीत,देशभक्ति गीत,फिल्मी गीत-संगीत,नृत्य एवं दहेज प्रथा जैसे ज्वलंत विषय पर नाटकीय मंचन कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया।कॉलेज प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र,डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव समापन के बाद कॉलेज परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमें कॉलेज के छात्र/छात्राओं,शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ सभी सम्मानित अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं आए हुए अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम व्यवस्था/संचालन शिखा त्रिपाठी,राजीव कुमार त्रिपाठी,अजय त्रिपाठी(पत्रकार),रामकुमार यादव ने किया।इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व लाइब्रेरियन उदित नारायण द्विवेदी,प्रधान लालमणि मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय,युवा नेता ऋषभ यादव,लोकेश मिश्रा पत्रकार,रत्नेश शुक्ला पत्रकार,अंकुश यादव पत्रकार,पत्रकार अवधेश चंद्र पांडेय,प्रिन्स कुमार पत्रकार,समाजसेवी देवेन्द्र नारायण,अधिवक्ता हाई कोर्ट दीपक द्विवेदी , अधिवक्ता वैभव पांडे , पत्रकार अरशद खान , रवींद्र दुबे ,विजय पांडे अजय यादव(पत्रकार),युवा समाजसेवी राजेश कुमार साहू,सुरेश कुमार मोदनवाल,पंकज विश्वकर्मा,विनोद यादव,बबलू,राम शंकर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें बसंत पंचमी पर आस्था का सैलाब, संगम तट पर 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी












