प्रतापगढ़: कुंडा कोतवाली में बदलाव, मनोज पाण्डेय बने नए प्रभारी

प्रतापगढ़: कुंडा कोतवाली में बदलाव, मनोज पाण्डेय बने नए प्रभारी

प्रतापगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने निरीक्षक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों के तबादले तात्कालिक प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय को थाना लीलापुर से स्थानांतरित कर थाना कुंडा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह को स्थानांतरित कर थाना लीलापुर की कमान सौंपी गई है।

इसी क्रम में थाना कुंडा के प्रभारी निरीक्षक रहे अवन कुमार दीक्षित को हटाते हुए पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई के बाद कुंडा क्षेत्र में प्रशासनिक निर्णय को लेकर चर्चाएं देखी जा रही हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ महेशगंज थाना मे थाना दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई 

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal