मानकों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से संचालित हो रहा बादल हॉस्पिटल

मानकों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से संचालित हो रहा बादल हॉस्पिटल

पंजीकरण में देरी दर्शा रही संसाधनों के साथ-साथ कागजी कार्यवाही में अपूर्णता

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच

जनपद बहराइच के विकासखंड जरवल कस्बा के अंतर्गत जरवल रोड तिराहे पर संचालित बादल हॉस्पिटल सरकारी मानकों को ताक पर रखकर स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से काफी समय से संचालित हो रहा है, जो अपने आप में अपने नाम से ही यह दावा कर रहा है कि वह एक अच्छा हॉस्पिटल व सर्जिकल सेंटर है किंतु पंजीकरण में लेट लतीफी के साथ साथ अपंजीकृत होने की दशा में यह भी बयां कर रहा है कि वह सरकार की मंशा के अनुरूप मानकों को पूरा नहीं कर पा रहा है,पंजीकृत डॉक्टर के अभाव में चिकित्सा सेवाएं देना मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के बराबर हैं जो कभी भी किसी के जान पर भी आ सकती है ऐसे अपंजीकृत सेवाएं दे रहे संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए,ऐसे संस्थानों का उद्देश्य गरीब असहाय व्यक्तियों से स्वास्थ्य का हवाला देकर धन उगाही करना है,उपरोक्त के संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक मुस्तफाबाद डॉक्टर कु.रितेश से बात किया गया तो उन्होंने बताया पंजीकरण प्रक्रियाधीन है अब सवाल यह उठता है पिछले काफी समय से अपंजीकृत है,बात करने पर प्रक्रियाधीन बता करके कहीं सपोर्ट तो नहीं किया जा रहा है, ऐसे तथ्य उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने के बाद ही सामने आ सकते हैं जिससे सही गलत का सही पता लगाया जा सकता है,

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की