,ऐशबाग में भाजपा का SIR नोटिस एवं नव मतदाता पंजीकरण सहायता शिविर, उमड़ी नागरिकों की भीड़
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘नव मतदाता जोड़ो’ अभियान एवं विशेष गहन सत्यापन (SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के ऐशबाग स्थित तकिया चंद अलीशा में नागरिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर बूथ संख्या 9, 10, 13 एवं 14 पर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर फॉर्म-6 भरवाया और नव मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराया। शिविर में SIR नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को नोटिस की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक दस्तावेज जुटाने, सत्यापन प्रक्रिया एवं सुनवाई से संबंधित सभी पहलुओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से नागरिकों की मदद की। शिविर में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।बूथ प्रवासी एवं भाजपा लखनऊ महानगर सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह के आह्वान पर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में पूरे लखनऊ में तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। शिविर का संचालन एवं जनसंपर्क कार्य रवि प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आशीष सैनी, आशीष श्रीवास्तव, मुकेश, रोहित जायसवाल, हिमांशु सोनकर, ऋषभ पाल, सौरभ गुप्ता सहित अनेक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सहायता शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।SIR प्रक्रिया में सहयोग और नव मतदाताओं के पंजीकरण के माध्यम से भाजपा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। अभियान के अंतर्गत आगे भी विभिन्न बूथों पर ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाएंगे।












